फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bar Association Elections: Three candidates each for the post of President and Secretary

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष व सचिव पद पर तीन-तीन प्रत्याशी

Tue, 11 Feb 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Three candidates each for the post of President and Secretary
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामाकन पत्र खरीदते अ​धिवक्ता। - फोटो : बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामाकन पत्र खरीदते अ​धिवक्ता।
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पत्र खरीदने का मंगलवार को आखिरी दिन था। अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पदों के लिए पर्चे खरीदे। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन-तीन पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। नरेश चंद्र राजपूत, शशिभूषण दीक्षित व सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र लिए। सचिव पद के लिए कुंवर सिंह यादव, मनोज कुमार कटियार व विजय सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए राजीव कुमार दिवाकर, आकाश सक्सेना, विनीत कटियार, जगवीर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश पाठक ने पर्चा खरीदा। महिला उपाध्यक्ष के पद पर रंजना कश्यप, महिला संयुक्त सचिव के लिए प्रियंका अग्निहोत्री ने पर्चे लिए।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पद के लिए कुंवर सचेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र मोहन मिश्रा, रामशरण उर्फ पुष्पेंद्र राजपूत, शमीम खां, अखलेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चे लिए। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए मोहम्मद अलीम, शहजाद अली, सुभाष चंद्र सोमवंशी, बृजेश शर्मा ने पर्चे खरीदे। कार्यकारी सदस्य महिला के लिए सोनी बौद्ध व विरमा राजपूत ने पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिव प्रताप सिंह ने पर्चे लिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनूप सिंह व अखिलेश कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार वर्मा, बृजेश सिंह राठौड़, बृजेश कुमार, सलीम राजा, पुष्पेंद्र यादव, जदुनाथ सिंह, विनीत कटियार ने पर्चे लिए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed