फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bar and bench should work together like a family: District Judge

बार-बेंच परिवार की तरह मिलकर करें काम: जिला जज

Tue, 18 Mar 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bar and bench should work together like a family: District Judge
होली मिलन समारोह में सभागार में मौजूद अ​धिवक्ता। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। बार और बेंच एक परिवार है। अधिवक्ताओं के सहयोग से ही अपराधियों को सजा मिलती है। यह बात बार एसोसिएशन सभागार में हुए होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज विनय कुमार ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी न्यायिक अधिकारियों ने शिरकत की। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर मुबारकबाद दी। जिला जज ने कहा कि बेंच का प्रयास रहता है कि किसी अधिवक्ता को ठेस न पहुंचे। अधिवक्ता साथी भी बेंच का सहयोग करें। अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की बात कही। कुंवर सचेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं का फर्ज है कि वह बेंच का सम्मान करें। अगर कोई गलती हो भी जाती है तो अपनी बात को विनम्र लहजे में समझाएं। महासचिव कुंवर सिंह यादव, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक अधिकारी से जीवन भर सीख लेता है। अधिवक्ताओं ने गीत के माध्यम से भी होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान एडीजे रितिका त्यागी, अभिनितम उपाध्याय, डॉ अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संदीप तिवारी, सीजेएम घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed