फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank personnel hostage, put the jam

बैंककर्मियों को बंधक बना लगाया जाम

Wed, 18 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bank personnel hostage, put the jam
जाम के कारण सड़क पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तीन दिन से कैश पाने के लिए दौड़ रहे ग्राहकों के सब्र का बुधवार को टूट गया। कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बैंक गेट पर ताला जड़कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। इस दौरान दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। पंजाब नेशनल बैंक शाखा शमसाबाद में बुधवार सुबह उपभोक्ता कैश निकालने के लिए लाइन लगाए हुए थे। इसी दौरान शाखा प्रबंधक ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। यह देखकर महिलाओं का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि पिछले तीन दिन से बैंक में कैश के लिए लाइन लगाते हैं और उन्हें कैश नहीं होने की बात बताई जाती है। नाराज  उपभोक्ताओं ने गेट पर ताला डाल कर कर्मचारियों को बैंक के अंदर बंधक बना दिया। उपभोक्ता शाखा प्रबंधक पर परिचितों को कैश दिए जाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। महिलाएं और ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वहां जाम लग गया। जानकारी पर एसओ मोहित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन


चाबी लेकर बैंक  के गेट का ताला खोला। दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।  एसओ शमसाबाद ने बताया कि बैंक से तीन दिन से कैश न मिलने के कारण महिलाओं और ग्रामीणों ने बैंक गेट पर ताला डालकर हंगामा किया। सड़क पर जाम लगाया। कैश आते ही बंटवाने का आश्वासन देकर जाम और गेट पर पड़ा ताला खुलवाया। शाखा प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि परिचितों को कैश देने का आरोप गलत है। जब तीन दिन से कैश नहीं आ रहा है तो कहां से बांटा जा सकता है। कैश के लिए मांग पत्र भेजा है। कैश आने पर बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed