फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank friend killed in bike collision, youth injured

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में बैंक मित्र की मौत, युवक घायल

Wed, 24 May 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bank friend killed in bike collision, youth injured
कमालगंज। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने पर बैंक मित्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। मौत की जानकारी पर बैंक मित्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और बिलखने लगे। दूसरे घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बाबा नगर निवासी शिवम कुमार (28) बुधवार को अपनी साली को बाइक से कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के कांकड़ गरिया स्थित ससुराल छोड़ने गया था। रात करीब 9 बजे शिवम बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में लैनगांव के पास शिवम की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ मान सिंह वर्मा ने गड़ाखेड़ा निवासी संजीव कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल शिवम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में संजीव की मौत होने की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देख बिलखने लगे। पिता छेदालाल ने बताया कि संजीव याकूतगंज स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का बैंक मित्र का काम करता है। उसके चार भाई प्रदीप, अनिल, राजीव व गुड्डू हैं। वह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी बब्ली व मां जसोदा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed