फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on entry of anarchists in fair Ramnagariya

Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में अराजकतत्वों के प्रवेश पर लगे रोक

Thu, 12 Dec 2024 11:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of anarchists in fair Ramnagariya
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने मेला रामनगरिया में अराजकतत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की जिलाधिकारी से मांग की। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मेला रामनगरिया कल्पवासियों व हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मां गंगा के तट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गत वर्ष मेले में हुए अग्निकांड में एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। इस वर्ष फिर मेला लगने जा रहा है। भविष्य में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए मेला रामनगरिया में हिंदू के अलावा अन्य किसी धर्म के लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाए। दुकानदारों से आधार व पेनकार्ड जमा कराए जाएं। दुकानों में नेम प्लेट भी लगवाई जाए। उन्होंने रामनगरिया मेले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के कैंप कार्यालय के लिए भूमि आवंटित करने के अलावा विकास प्रदर्शनी में हिंदू विचार गोष्ठी व साधु-संतों की अध्यक्षता में धर्म संसद का आयोजन की स्वीकृति देने की मांग की।
विज्ञापन

-------------
रामनगरियाको राजकीय मेला घोषित करने की मांग

फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत व मेला रामनगरिया के पीठाधीश्वर ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र में कहा कि मेला रामनगरिया ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लाखों श्रद्धालु यहां कल्पवास व स्नान करते हैं। मेले से व्यापारियों और कलाकारों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेला रामनगरिया को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इससे आयोजन में बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा, सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय पर्यटन व अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed