फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on affiliation and transfer of employees

कर्मचारियों के संबद्धीकर निदेशक नाराज, रोक के आदेश

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on affiliation and transfer of employees
कर्मचारियों के संबद्धीकरण व स्थानांतरण पर रोक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में बिना आदेश कर्मचारियों के मनमाने ढंग से स्थानांतरण व संबद्धीकरण पर निदेशक ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक संबद्धीकरण निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विभाग के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जारी आदेश में कहा कि निदेशालय की अनुमति लिए बिना किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण न किया जाए। इसके बावजूद स्थानांतरण व संबद्धीकरण नियम विरुद्ध ढंग से किया जा रहा है, जो आपत्तिजनक है। वार्षिक स्थानांतरण नीति में संबद्धीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते स्थानांतरण पर रोक है। निदेशक ने किसी कर्मचारी के बिना अनुमति स्थानांतरण या संबंद्धीकरण पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए हैं। वहीं सिद्धार्थनगर में किए गए संबद्धीकरण निरस्त करने के आदेश दिए हैं। विदित है कि जनपद में जुलाई 2019 से अब तक 12 सुपरवाइजरों के स्थानांतरण व संबद्धीकरण बिना अनुमति के ही किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed