फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ballot arrived after three hours at three polling stations

तीन मतदान केंद्र पर चार घंटे बाद पहुंचे मतपत्र

Thu, 29 Apr 2021 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Ballot arrived after three hours at three polling stations
तीन मतदान केंद्रों पर चार घंटे बाद पहुंचे मतपत्र
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तीन मतदान केंद्रों पर मतपत्र चार घंटे बाद पहुंचे। इस पर मतदाताओं ने विरोध जताया। डीएम व एसपी ने तीनों मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की।
कमालगंज के मतदान केंद्र तकिया रुनी चुरसई, मेदाश्यामपुर व गांव सितौली में गुरुवार को सुबह से ही ग्रामीण व महिलाएं लाइन में लग गए। वहां तैनात पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि अभी मतपत्र नहीं आए हैं। तीन घंटे बाद भी मतपत्र नहीं पहुंचे तो गांव के लोग व प्रत्याशी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन

वहां तैनात फोर्स ने लोगों को समझाया। लगभग 11 बजे मतपत्र आए। कुछ देर बाद डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से वार्ता की और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की। कुछ लोगों को बिना मास्क देखकर डीएम ने फोर्स के जवानों से कहा कि बिना मास्क के किसी को मतदान केंद्र में प्रवेश न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतपत्र में चुनाव निशान ‘केला’ व ‘कुआं’ नहीं
तकिया रुनी चुरसई मतदान केंद्र पर मतपत्र आने के बाद बीडीसी प्रत्याशी चंद्रपाल कक्ष के अंदर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी से कहा कि मतपत्र में उनका चुनाव निशान ‘केला’ नहीं है। जब तक उनका निशान नहीं होगा मतदान कैसे हो सकता है। कुछ देर में दूसरे प्रत्याशी साहूकार पहुंचे और बताया कि उनका चुनाव निशान ‘कुआं’ भी मतपत्र में नहीं है। पीठासीन अधिकारी ने इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
प्रधान प्रत्याशी पूजा पाल ने जताया विरोध
रुनी चुरसई गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी पूजा पाल ने देर से मतपत्र आने पर विरोध जताया। उनका कहना था कि बहुत सी महिला मतदाता लाइन में लगकर कई घंटे थकने के बाद वापस चली गईं। अब धूप तेज हो गई है। ऐसे में महिलाओं को वापस बुलाने में परेशानी होगी। वहां मौजूद दरोगा ने उनको समझाया कि वे वोट डलवाएं। इस तरह विरोध करने से कुछ नहीं होगा। इस पर वह वापस आकर गांव में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने लगीं।

सितौली में दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप
सितौली मतदान केंद्र में देर से मतपत्र आने के बाद मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं थीं। वहां तैनात दरोगा धर्मेंद्र ने कई महिलाओं से धक्कामुक्की कर दी। इस पर महिलाओं ने विरोध जताया। मतदान केंद्र के अंदर खड़े एजेंटों ने भी एतराज जताया। इस पर दरोगा ने कहा कि एसपी व सीओ से कह दो कोई फर्क नहीं पड़ता। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि कुछ नहीं मामूली कहासुनी हुई थी। शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed