{"_id":"60db54998ebc3ebb6750af69","slug":"baburam-nishad-discusses-the-election-of-zip-president-farrukhabad-news-knp637254550","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन प्रभारी ने पार्टी नेताओं से की गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन प्रभारी ने पार्टी नेताओं से की गुफ्तगू
विज्ञापन
बाबूराम निषाद ने जिपं अध्यक्ष के चुनाव पर की चर्चा
कंपिल। पिछड़ा वर्ग एवं वित्त निगम चेयरमैन एवं जिले के संगठन प्रभारी का यहां स्वागत किया गया। उन्होंने अतिथि गृह में पार्टी के नेताओं संग जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा भी की।
पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद मंगलवार दोपहर अटैना घाट स्थित नारायण आश्रम पहुंचे। उन्होंने गंगा दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाईपास पर उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
उन्होंने प्राचीन मंदिर रामेश्वर नाथ में भगवान शिव के दर्शन कर महंत से विशेषताएं जानीं। इसके बाद वह जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता किशनु चतुर्वेदी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद भगवान विमल नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। विमलनाथ ट्रस्ट के मंत्री पुखराज डागा ने राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष को पगड़ी व माला पहनाई।
विज्ञापन
उन्होंने अतिथि भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात कर तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर गहन मंत्रणा की। पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्देश भी दिए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अरुण दुबे, कुशल पाल सिंह राठौर, अमर दीप दीक्षित, रामजी सैनी आदि मौजूद रहे।
सह सगंठन मंत्री को दी श्रद्धांजलि
कोरोना वायरस से पीड़ित प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह की हैदराबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष ने उनके पैतृक गांव शाह आलमपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिया।