फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Babban did not get the rights of block pramukh, waiting for government permission

Farrukhabad News: बब्बन को नहीं मिले ब्लाक प्रमुख के अधिकार, शासन की अनुमति का इंतजार

Wed, 16 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Babban did not get the rights of block pramukh, waiting for government permission
फर्रुखाबाद। डॉ. अनुपम दुबे के छोटे भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन को ब्लाक प्रमुख का अधिकार जेल से छूटने के साढ़े तीन माह बाद भी नहीं मिल सका है। निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल होने से पेच फंसा है। जिलाधिकारी ने चौथी बार शासन को अनुस्मारक भेजकर अग्रिम कार्रवाई की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन दुबे को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 6 माह के लिए जिलाबदर कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 13 सितंबर 2022 को ब्लॉक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी जिला बदर की अवधि समाप्त होने तक एसडीएम सदर को सौंपी थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने चार अक्तूबर 2023 को ब्लाक प्रमुख के जेल में निरुद्ध होने से एसडीएम सदर को ही ब्लाक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी बढ़ा दी।
विज्ञापन

30 दिसंबर को जेल से छूटने के बाद एक जनवरी 2025 को अमित दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ब्लाक प्रमुख के अधिकार वापस मांगे थे। दूसरी ओर अमित दुबे का निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर 118 नगला बाग रठौरा नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर में शामिल हो गया था। निर्वाचन क्षेत्र के पेंच फंसने से जिलाधिकारी ने 13 जनवरी को प्रमुख सचिव पंचायती राज को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी। शासन से कोई जवाब न मिलने से अमित दुबे उर्फ बब्बन को अभी तक ब्लॉक प्रमुख के अधिकार नहीं मिल सके। इसके बाद शासन को अनुस्मारक भेजे जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की ओर से गत सप्ताह चौथा अनुस्मारक शासन को भेजा है। इसमें कहा कि निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल हो जाने से ब्लॉक प्रमुख बने रहने का अधिकार है या नहीं। इस संबंध में मार्ग निर्देश मिलने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed