{"_id":"5e95ece38ebc3e72c16a9a21","slug":"baba-saheb-remembered-wreath-farrukhabad-news-knp5552471132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब आंबेडकर को किया याद, पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब आंबेडकर को किया याद, पुष्पांजलि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती उनके अनुयायियों ने अपने घरों में ही मनाई। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कहा कि ऐसे महापुरुष के पदचिह्नों पर चलकर समाज और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। उधर, फतेहगढ़ जेएनवी रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचे लोगों को पुलिस ने उतारकर तालाबंदी कर दी।
आवास विकास कालोनी में ठेकेदार कप्तान सिंह, अतेंद्र कुमार मौर्य, शिवकाशू मौर्य आदि ने अपने घर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाबा साहब की जयंती मनाई। पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार ने आईटीआई तिराहा स्थित अपने निवास पर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की। कहा कि हर बच्चे को आंबेडकर साहब के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उनके चित्र पर फूलों की वर्षा भी की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, घनश्याम बाबू, रवि कुमार, राधेश्याम, वंश चौहान, तनीषा, मनीषा, खुशी, राजन आदि थे।
फतेहगढ़ जेएनवी रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सुबह कई लोग पहुंचे और माल्यार्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। उन्होंने सभी को बाहर निकाल दिया। इस पर कुछ लोग फूलों की वर्षा करने लगे। पुलिस ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर अंदर घुसने से प्रतिबंध लगा दिया। सभी को घर जाने के लिए कहा, तो तूतू-मैंमैं हो गई। पुलिस की सख्ती देख घबराए लोग अपने घरों को चले गए। कुछ देर के लिए माहौल खराब होता दिखा। हालांकि पुलिस ने चेतावनी देकर सभी को वापस कर दिया।