फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba made hostage, abused by child

बंधक बना कथित बाबा ने किया बालक से कुकर्म

Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के कीलापुर मेले से आठ दिन पहले छल करके लाया गया बालक कथित बाबा के कब्जे से मुक्त हो गया। बालक का आरोप है कि बाबा उसके साथ हाथ-पैर बांधकर कुकर्म करता था। गांववालों के पहुंचने पर बाबा भाग गया।
विज्ञापन



शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के एक गांव निवासी बालक का कहना है कि गांव कीलापुर में जानकी महाराज का मेला लगता है। वहां छबीले बाबा पहुंचा और उसे फुसलाकर यहां ले आया। आठ दिन से बाबा उसे पहले नवाबगंज में रखे था। इसके बाद ढाईघाट, शमसाबाद पर रखा। शनिवार की रात वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ललौर ले आया।
विज्ञापन


यहां गांव के बाहर पड़ी एक झोपड़ी में उसने बालक को रखा। बालक का आरोप है कि छबीले बाबा ने उसे गांजा पिलाया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कुकृत्य किया। उसने पानी पीने के बहाने बाहर जाकर गांव ललौर के ग्रामीणों को आपबीती बताई। गांववालों के साथ बालक को आता देख बाबा भाग गया। गांववालों ने मामले की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी। पुलिस बालक को थाने ले आई है। बालक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दो साल पहले मर चुकी है। पिता राजस्थान में नौकरी कर रहे हैं। वह ताऊ के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ताऊ को सूचना भेजी है लेकिन अभी तक ताऊ मौके पर नहीं पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष शमसाबाद संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed