फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ba school girl students will soon get computer education

Farrukhabad News: बा स्कूल की छात्राओं को जल्द मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ba school girl students will soon get computer education
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय (बा) विद्यालय की छात्राओं को जल्द ही कंप्यूटर की शिक्षा मिलेगी। बा विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाने के लिए जनपद को लगभग 20 लाख रुपये की लागत के कंप्यूटर व प्रिंटर मिल गए हैं। सत्यापन के बाद इन्हें बा स्कूलों को दिया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर शिक्षक छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करवाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने आदेश दिए थे कि बा विद्यालयों की छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके लिए जनपद को लगभग 25 लाख का बजट आवंटित किया गया था। इस बजट से प्रत्येक बा विद्यालय में पांच-पांच कंप्यूटर व एक-एक प्रिंटर लगाकर कंप्यूटर लैब की स्थापना की जानी थी। करीब तीन माह पहले कंप्यूटर खरीद के लिए टेंडर डाले गए। इसमें 20 लाख का टेंडर जनपद आगरा की फर्म को मिला था।
विज्ञापन

होली से करीब दो दिन पहले फर्म ने कंप्यूटर व प्रिंटर आदि सामग्री बीएसए कार्यालय भिजवा दी थी। कंप्यूटरों को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय (एसएसए) के एक कमरे में रखवाया गया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक बा विद्यालय में कंप्यूटर लैब खोले जाने के लिए जनपद को 25 लाख का बजट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख रुपये में आगरा की फर्म को टेंडर दिया गया था। कंप्यूटर व प्रिंटर आदि प्राप्त हो गए हैं। अभी सत्यापन होना बाकी है। एक-दो दिन में सत्यापन कराकर बा विद्यालयों में कंप्यूटर भिजवा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जनपद के ब्लॉक कमालगंज, नवाबगंज, राजेपुर, कायमगंज में बा विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed