फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BA llb exam postponed in farrukhabad

बीए एलएलबी छात्र ग्रामर में चकराए, 30 तारीख की स्थगित परीक्षा कराई गई

Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
BA llb exam postponed in farrukhabad
आरपी पीजी कालेज कमालगंज में एलएलबी व बीए एलएलबी की परीक्षा देते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद, कमालगंज में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर की 30 जनवरी की विधि पाठ्यक्रम की स्थगित परीक्षा गुरुवार को हुई। बीए एलएलबी के प्रश्नपत्र जनरल अंग्रेजी में ग्रामर के प्रश्नों में कई परीक्षार्थी चकरा गए। जबकि अनुवाद व अपठित सरल होने से राहत रही। अंतिम पेपर में बीए एलएलबी में 34 व एलएलबी में 28 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गंगा यात्रा के दिन 30 जनवरी का पेपर विश्वविद्यालय ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया था। यह पेपर गुरुवार को हुआ। आरपी पीजी कालेज कमालगंज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में बीए एलएलबी के 95 में से 63 छात्रों ने ही पेपर दिया। 34 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं एलएलबी के 381 छात्रों में 276 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बीए एलएलबी के छात्रों ने बताया कि जनरल अंग्रेजी के द्वितीय प्रश्नपत्र में हिंदी व अंग्रेजी के अनुवाद सरल आए। जबकि ग्रामर में कुछ प्रश्न कठिन आए। इससे परीक्षार्थी चकरा गए। बैक पेपर के 87 में 78 छात्रों ने पेपर दिया। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एपी चौरसिया के निर्देशन में तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन कालेज फतेहगढ़ में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. मुकेश राठौर के निर्देशन में परीक्षा कराई गई। यहां एलएलबी के 217 में 189 छात्रों ने परीक्षा दी, बीएएलएलबी के सभी 70 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed