फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ayushman's progress did not increase, then nominated nodal officer

Farrukhabad News: नहीं बढ़ी आयुष्मान की प्रगति, फिर नोडल अधिकारी नामित

Sat, 15 Jul 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ayushman's progress did not increase, then nominated nodal officer
फर्रुखाबाद। जनपद में आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। सीएमओ ने फिर से सभी सीएचसी पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं। बावजूद प्रतिदिन चार हजार लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 300 गोल्डन कार्ड ही बन सके।
विज्ञापन

जनपद में योजना के तहत एक लाख 71 हजार 453 परिवार चयनित हैं। कुल 7,64,125 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई योजना के साढ़े चार वर्ष से अधिक बीत चुके हैं। अब तक जिले में तीन लाख 86 हजार 564 गोल्डन कार्ड बन सके हैं। गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र कई बार नाराजगी जता चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने एक बार फिर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए प्रत्येक को प्रतिदिन 500 कार्ड बनवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह को सीएचसी नवाबगंज, डॉ. उमेश चंद्र को शमसाबाद, डॉ. रंजन गौतम को सिविल अस्पताल लिंजीगंज, डॉ. सर्वेश यादव को राजेपुर, डॉ. मलिक आलमगीर को मोहम्मदाबाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया को बरौन, डॉ. आरसी माथुर को कमालगंज व डॉ. राणाप्रताप को सीएचसी कायमगंज का नोडल अधिकारी बनाया है। सभी को प्रतिदिन 500 के हिसाब से 4000 कार्ड बनवाने के आदेश हैं। सीएमओ ने नोडल अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्ड न बनने की स्थिति में प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed