फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Avanesh in race, dedication in javelin throw, harshit maiden in shot put

खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने लिया भाग

Fri, 14 Feb 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Avanesh in race, dedication in javelin throw, harshit maiden in shot put
विद्या मंदिर डिग्री कालेज में खेलकूद के समापन अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें कालेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के समापन दिवस पर छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अवनेश कुमार बीएससी प्रथम वर्ष और गौरव पाल बीकॉम द्वितीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अवनेश कुमार बीएससी प्रथम वर्ष व देवेंद्र सिंह बीएससी प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया।
भाला फेंक में अर्पण शाक्य बीएससी प्रथम वर्ष और सत्यमोहन बीकॉम तृतीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में हर्षित गुप्ता बीकॉम तृतीय वर्ष व अवनेश कुमार बीएससी प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। तवा फेंक प्रतियोगिता में अवनेश कुमार और हर्षित गुप्ता बीकॉम तृतीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनाली बीएससी प्रथम वर्ष, अनुष्का बीकॉम प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सोनाली और गीता बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। बॉल थ्रो प्रतियोगिता में अनुष्का बीकॉम प्रथम वर्ष और सौम्या बीएससी प्रथम वर्ष क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवा फेंक में अनुष्का बीकॉम प्रथम वर्ष और गौरी अग्निहोत्री बीकॉम तृतीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। प्राचार्य डॉ. श्याम मिश्रा, खेलकूद प्रभारी कुलदीप आर्य, डॉ. पूजा सिंह, मनोज वर्मा, विनायक तिवारी, अभिषेक गुप्ता, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed