{"_id":"64346a36b1d06321b40b57e5","slug":"atvm-installed-at-railway-station-will-be-operational-soon-farrukhabad-news-c-12-1-172929-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम, जल्द होंगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम, जल्द होंगी चालू
Tue, 11 Apr 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर टिकट के लिए यात्रियों में होने वाली धक्का-मुक्की से मुक्ति मिलने वाली है। दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लग गई हैं। इसी महीने मशीनें चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे यात्रियों को खासा फायदा होगा।
रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई साल पहले लगी मशीनों को हटा दिया गया था। इसके बाद से काउंटरों पर लंबी कतारें लगने से यात्रियों खासकर महिलाओं, युवतियों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता था। कई बार भीड़ में लेटलतीफी के चलते ट्रेन तक छूट जाती हैं। ऐसे में यात्री बिना टिकट भी यात्रा करके कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर थे। अब टिकट की समस्या समाधान के लिए स्टेशन पर दो नई एटीवीएम लगा दी गई हैं। इनके संचालन की व्यवस्था नियम के अनुसार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई है। दोनों मशीनों का इसी महीने इंस्टालेशन पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को जल्द टिकट की सुविधा मिलने लगेगी। इन मशीनों में अन्य की अपेक्षा काफी कम समय में टिकट बन जाएगी। ऐसा गर्मी में होने वाली छुटिटयों के कारण रेलवे पर बढ़ने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए भी किया गया है। मशीने लगने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कई बार देर होने के चलते यात्रियों को बिना टिकट ही ट्रेन पर बैठना पड़ता था। ऐसे यात्री अगली स्टेशन पर भागकर टिकट बनवाने का प्रयास करते देखे जाते हैं। टिकट काउंटर पर भी भीड़ होने से टिकट न मिलने पर जुर्माना भुगतना पड़ता है। रेलवे इस समस्या का समाधान करने जा रहा है। प्लेटफार्म पर कर्मचारी रोडवेज बसों की तरह हाथों में टिकट मशीन लेकर घूमते मिलेंगे। वह मौके पर ही यात्री की टिकट बना देंगे। इससे रेलवे की आय के साथ यात्रियों को भी फायदा होगा।