फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attendance of arrested worker imposed for MNREGA work

Farrukhabad News: गिरफ्तार श्रमिक की मनरेगा कार्य में लगाई गई हाजिरी

Sat, 29 Jun 2024 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Attendance of arrested worker imposed for MNREGA work
शमसाबाद। क्षेत्र पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य में गिरफ्तार श्रमिक की मस्टररोल पर ऑनलाइन हाजिरी लगा दी गई। इस मामले में श्रमिक व मनरेगा कर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। क्षेत्र के गांव जैतपुर शरीफपुर छिछनी निवासी राजीव ने थाने में तहरीर दी। उसमें कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के निवासी अर्जुन का जॉबकार्ड नंबर 9620512 है। उनके गांव से करीब 12 किमी दूर गांव भगवानपुर में क्षेत्र पंचायत का मनरेगा से मिट्टी कार्य चल रहा है। मनरेगा कार्य में 26 जून को अर्जुन की उपस्थिति दर्शाई गई है। जबकि, अर्जुन को झगड़े के मामले में 25 जून की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसका 26 जून की शाम तीन बजे शमसाबाद थाने से कायमगंज के लिए चालान किया गया। वह व्यक्ति क्षेत्र पंचायत के मनरेगा कार्य में कभी जाता ही नहीं है।
विज्ञापन

वह एक ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि का काम देखता है। राजीव ने जॉबकार्ड धारक व मनरेगा कर्मियों के खिलाफ मनरेगा अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। बीडीओ मो.शमीम अशरफ ने बताया कि जॉबकार्ड धारक की फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में वह जांच कराएंगे। शिकायत सही पाए जाने पर दोषी रोजगार सेवक व टीए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed