फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted assault on forest guard, filed a complaint

गाली गलौज कर वनरक्षक से मारपीट का प्रयास

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempted assault on forest guard, filed a complaint
नवाबगंज। पैमाइश के बाद चिह्नित साढ़े छह बीघा जमीन पर पोल लगवाने गए वनरक्षक से ग्रामीणों ने गाली गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया। वनरक्षक ने आठ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत एक ग्रामीण ने की थी। चार दिन पहले वन दरोगा राहुल सक्सेना, वन रक्षक सचिन सिंह, लेखपाल आशुतोष कुमार ने दो दिन तक जमीन की पैमाइश की थी।
विज्ञापन

वन विभाग की साढ़े छह बीघा जमीन पर कब्जा पाया गया था। ग्रामीणों ने कब्जे की जमीन पर फसल बो रखी थी।
ग्रामीणों को जमीन से कब्जा हटाने की हिदायत देकर सभी लोग वापस आ गए थे। गुरुवार को वन रक्षक सचिन सिंह मजदूूरों को लेकर वन विभाग की चिह्नित जमीन पर पोल लगवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी ग्रामीण वहां पर आ गए। ग्रामीणों ने मजदूरों से गाली गलौज कर पोल लगवाने का काम बंद करा दिया। सचिन सिंह के विरोध करने पर ग्रामीणों ने उसे गाली गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed