फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attack with sharp weapon, three injured including former head

पूर्व प्रधान के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, तीन घायल

Fri, 19 Jun 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon, three injured including former head
थाने में खड़ा घायल अजहर खां। - फोटो : FARRUKHABAD
धारदार हथियार से हमला, पूर्व प्रधान समेत तीन घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गुजरात के बड़ौदा से लौटे एक युवक की प्रशासन को सूचना देने के शक में कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के पुत्रों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। दबंग लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाए, मगर पड़ोसियों के पहुंचने पर भाग गए।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हाथीपुर में एक युवक गुजरात के बड़ौदा से लौटा था। परिजनों ने उसे घर में ही रोक लिया। सूचना पर पहुंची प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे जांच के लिए ले गई थी। शनिवार सुबह गांव के पूर्व प्रधान अंसार खां का पुत्र अजहर खां दुकान खोलने जा रहा था। उसी समय रास्ते में पड़ोसी गाली देने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को सूचना देने का आरोप लगाया। गालियों का विरोध करने पर छह लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। भाई असरफ खां बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उसे भी पीटा। कुछ ही देर में अंसार खां पहुंचे, तो दबंगों उन पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं उन्हीं के पक्ष का एक युवक घर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाया। तमाम पड़ोसी पहुंच गए, तो हमलावर भाग गए। घायल थाने पहुंचे, तो इलाज कराया गया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि घटना मामूली मारपीट की थी। जो तहरीर मिलेगी, उसी पर कार्रवाई करेंगे।

पुलिस ने पीड़ितों को हड़काकर बदलवाई तहरीर
पीड़ितों ने दोपहर में ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। उसमें पूरा घटनाक्रम लिखा गया था। मगर थाना पुलिस ने पीड़ितों को हड़काया और तहरीर बदलवा दी। दूसरी तहरीर पुत्र अजहर की ओर से लिखवाई गई है। पुलिस बड़ी घटना को भी हल्का दिखाना चाहती है। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर नहीं बदलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed