फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,fatkaar,kanpur news,up news,farrukhabad news,avaidh kabja

फर्रुखाबादः अतिक्रमण न हटाने पर मॉडल शॉप मालिक को हड़काया

Sat, 09 Jul 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
atikraman,fatkaar,kanpur news,up news,farrukhabad news,avaidh kabja
शहर के रेलवे रोड पर दुकान तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर पल्ला मठिया से नवग्रह मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया। मंदिर के पास तीन दुकानों में तोड़ने का काम शुरू न करने पर मॉडल शॉप मालिक को सिटी मजिस्ट्रेट ने हड़काया। सोमवार तक कब्जे तोड़ लेेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने शुक्रवार सुबह आठ बजे पल्ला मठिया से अवैध कब्जे तोड़ने शुरू किए। कुछ लोगों के दो मंजिला मकानों में पिलर खड़े होने का काम चलता मिला। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम जब नवग्रह मंदिर के पास पहुंची तो वहां मॉडल शॉप संचालक ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू तक नहीं कराया था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने संचालक को बुलाकर हड़काया। कहा कि शीघ्र काम शुरू करें। सोमवार तक अतिक्रमण हट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 95 फीसदी काम हो चुका है। ऊंची इमारतों में मजबूती के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। एक महीने से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। शीघ्र ही नालियां और सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शनिवार को नवग्रह मंदिर से रेलवे स्टेशन तिराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

टाइम सेंटर मालिक ने डीएम से लगाई गुहार
चौक पर गिराए जा चुके पांच मंजिला टाइम सेंटर के मालिक कृष्णकांत गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा। कहा कि पालिका कर्मियों ने भवन के नीचे खोदाई की, तो उसमें नाला नहीं निकला। केवल दो टैंक बने हैं। उनकी चारों ओर दीवारें हैं। कहा कि एक सेप्टिक टैंक है और दूसरा पानी भरने के लिए बनाया टैंक था। टाइम सेंटर उनकी अपनी जमीन पर बना था। शीघ्र ही उनके साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed