{"_id":"62a77a875c889a14201a3eb5","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp702192347","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और होटल मालिक में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और होटल मालिक में नोकझोंक
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश देतीं सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भर्गव। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अवैध कब्जा हटाने को लेकर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और होटल मालिक में नोकझोंक हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी और आगे बढ़ गईं। एक दुकान का छज्जा तोड़ा और एक तीन मंजिला शॉपिंग स्टोर का अवैध हिस्सा तोड़ने के लिए तीन दिन का समय दिया।
शहर के चौक से रेलवे स्टेशन तक का बाजार सातवें दिन भी पूरी तरह से बंद रहा। लोग अपनी तीन-तीन मंजिला दुकानों, मकानों को खुद गिराने में लगे हैं। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव दो बुलडोजर के साथ रेलवे स्टेशन तिराहे पर पहुंचीं।
वहां से रेलवे रोड चौकी के पास एक होटल के सामने पहुंचीं। फीते से नाम कराने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। होटल मालिक ने सफाई दी तो सिटी मजिस्ट्रेट बिफर गईं। दोनों में काफी देर नोकझोंक होती रही। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बाबी के भाई की दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने अतिक्रमण तोड़ने के काम की गति धीमी देख बुलडोजर से दुकान का छज्जा गिरवा दिया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट पल्ला मठिया देवी मंदिर के पास तीन मंजिला शॉपिंग स्टोर के पास पहुंचीं। उन्होंने भवन स्वामी को बुलाकर नाप कराई और बाहर का हिस्सा तीन दिन में तोड़ने की चेतावनी दी। कई स्थानों पर पैमाइश करवाकर लोगों को संतुष्ट किया। अधिकारियों की टीम चौक होते हुए लोहाई रोड पहुंची। वहां भी कई स्थानों पर फीता डालकर नाप करवाकर चिन्ह लगवा दिए। सड़कों पर बुलडोजर देख लोगों ने तोड़फोड़ की गति बढ़ा दी है।
कभी भी हो सकती है टाइम सेंटर पर कार्रवाई
चौक से रेलवे रोड मोड़ पर राजेश रस्तोगी की तीन मंजिला दुकान गिरा दी गई। अब दूसरी तरफ पांच मंजिला टाइम सेंटर की इमारत खड़ी है। इस इमारत पर भी प्रशासन कभी भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करवा सकती है। फिलहाल विधिक राय ली जा रही है। यही नहीं हाईकोर्ट में तारीख का इंतजार भी किया जा रहा है।