फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,buldoger,avaidh kabja

मोहलत लेकर भी नहीं तोड़े कब्जे, बुलडोजर ने ढहाए

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,buldoger,avaidh kabja
सेनी में दुकानें तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मसेनी-लोको रोड पर सुबह अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों ने मोहलत लेकर भी अवैध कब्जे नहीं हटाए तो बुलडोजर ने उन्हें ढहा दिया। एक लेखपाल को छज्जा गिराने के लिए दो दिन का समय दिया गया। नापजोख को लेकर कई लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार फोर्स व कर्मचारियों के साथ मंगलवार सुबह मसेनी चौराहे पर पहुंचे। वहां अनिल कटियार की दुकानें पहले ही तोड़ी जा चुकी थीं। मकान तोड़ने के लिए उनको मोहलत दी गई थी। इसके बाद भी अनिल ने मकान नहीं तोड़ा था।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने दो जेसीबी लगवाकर मकान तुड़वा दिया। इसके बाद तीसरी जेसीबी से चबूतरे व छज्जे गिरवा दिए। लेखपाल बंटू राठौर के मकान के बाहर नाप में छज्जा आ गया। उसको गिराने के लिए जेसीबी आगे गई तो लेखपाल ने दो दिन की मोहलत मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने लेखपाल को खुद छज्जा गिरवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी का चबूतरा व नांद तोड़वा दिया। सीमेंट की दुकान के बाहर अतिक्रमण को गिरवा दिया। गेस्ट हाउस के बाहर बनी दुकान व मंदिर का चबूतरा हटवाया गया। वहां पर कुछ लोगों ने नापजोख को लेकर आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां सड़क 17 फीट की है और आगे नौ फीट ही है।
नक्शे के हिसाब से ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जगन्नाथ सिंह के घर के बाहर छज्जा नहीं तोड़े जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर की। घर की महिलाओं ने मजदूर न मिलने का हवाला देकर हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको दो दिन की मोहलत दी। दूसरी ओर की दो दुकानें अतिक्रमण में पाई गईं। दुकानदार ने मजदूर बुलाकर तोड़-फोड़ शुरू करा दी। रेलवे की भूमि तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed