फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,avaidh kabja

अस्पतालों व होटलों पर कहर बनकर टूटा बुलडोजर

Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,avaidh kabja
शहर के मसेनी चौराहे पर होटल की बाउंड्रीवाल तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के बाग लकूला से मसेनी चौराहे की ओर बने अस्पतालों और होटलों के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला। बाउंड्रीवाल व बाहर बने शौचालयों को गिरा दिया गया। दो-दो मंजिला इमारतों का अवैध हिस्सा भवन स्वामी खुद ही गिराने में जुट गए। आंधी-बारिश के कारण समय से पहले ही अभियान बंद हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस व पीएसी के साथ बाग लकूला पहुंचीं। उन्होंने अपनी देखरेख में नक्शा के अनुसार नाप करवाकर अस्पतालों, मकानों, दुकानों, होटलों, गेस्ट हाउस की दीवारें, बाउंड्रीवाल गिरवानी शुरू कीं। यहां कई अस्पतालों की दो-दो मंजिल इमारतों का पांच-छह फीट हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने 24 घंटे में खुद गिरवाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि नहीं हटा, तो वह खुद गिरवा देंगी। हर हाल में सरकारी जमीन को खाली करना होगा। इसके बाद भवन स्वामी खुद ही अवैध हिस्से तोड़वाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी देख नहीं गिराया मकान
शहर के मसेनी चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास सड़क किनारे झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रह रहे महेंद्र नागर की बेटी प्रीती की 11 जून को शादी है। अतिक्रमण में निशान लगे, तो सुबह ही उन्होंने दहेज का सामान निकालकर सड़क किनारे रख लिया। सिटी मजिस्ट्रेट की नजर नये सामान पर पड़ी, तो जानकारी ली। बेटी की शादी की बात सुनकर उन्होंने मकान तोड़ने से रोक दिया। कहा कि शादी के बाद मकान तोड़ लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed