{"_id":"6922065498173eac2000ed34","slug":"at-some-booths-blos-and-voters-waited-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133129-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बूथों पर कहीं बीएलओ तो कहीं मतदाता करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बूथों पर कहीं बीएलओ तो कहीं मतदाता करते रहे इंतजार
Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17 सकवाई बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते जिलाधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को सभी बूथों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया। कई बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे तो कहीं बीएलओ को मतदाताओं का इंतजार करना पड़ा।
गणना प्रपत्र भरवाने में बीएलओ को महिला मतदाता के मायके का विवरण एकत्र करने में पसीने छूट गए। वहीं डीएम सहित अन्य अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते रहे।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 1531 बूथों पर 13 लाख 98 हजार 9 मतदाता हैं। मतदाता सूची सही करने के लिए तीन दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते जिलाधिकारी ने 22 व 23 नवंबर को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में दोपहर 2:15 बजे कोई बीएलओ मौजूद नहीं था। वहां बच्चों को पढ़ा रहीं शिक्षिका पदमा ने बताया कि यहां बीएलओ सरिता शुक्ला सुबह 10:30 बजे आई थीं। कुछ देर बाद ही बीडीओ साहब उन्हें बुला ले गए।
वहीं जिला जेल चौराहा स्थित राष्ट्रीय जनता स्कूल में चार बूथ हैं। यहां 2:19 बजे एक भी बूथ का बीएलओ मौजूद नहीं मिला। वहां शिक्षकों ने बताया कि सुबह एक-दो बीएलओ आए थे और 10-15 मिनट बाद ही वापस चले गए।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय सकवाई व प्राथमिक विद्यालय तकीपुर के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्रों को भरकर फीड करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए
बूथ पर नहीं पहुंचे मतदाता, घर-घर गए बीएलओ
कमालगंज। कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित जूनियर हाईस्कूल में सात बूथों पर सुबह बीएलओ पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक बूथ पर मतदाता फार्म जमा करने नहीं आए। इस पर सभी बीएलओ वार्डों में घर-घर जाकर फार्म जमा करने लगे।
बूथ संख्या 248 के बीएलओ पवन कुमार ने शाम तक मोहल्ला शास्त्री नगर प्रथम से 60 फार्म जमा किए। बूथ संख्या 253 के बीएलओ संदीप कुमार ने 80 व बूथ संख्या 254 के बीएलओ पवन ने जवाहर नगर से 100 फार्म जमा किए। ग्रामीण क्षेत्र में भी बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र जमा करते रहे।
वहीं ग्रामीणों को फार्म भरने के दौरान वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में नाम खोजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बीएलओ का साथ दिया और घर के बाहर शिविर लगाकर ग्रामीणों को एसआईआर फार्म भरने में मदद की। (संवाद)
मतदाताओं में नहीं दिखी रुचि
नवाबगंज। कस्बा के बूथ संख्या 245 में 1120 मतदाता हैं। इसमें अब तक मात्र 200 फार्म जमा हो सके। बीएलओ सरोज सिंह ने बताया कि वह करीब 1000 गणनाप्रपत्र वितरित कर चुके हैं। प्रपत्र भरने के लिए मतदाता न तो फोटो दे रहे हैं और न ही आधार।
इससे घर-घर जाकर फार्म भरवाना पड़ रहा है। इससे प्रक्रिया धीमी चल रही है। वहीं कई मतदाताओं को गणना प्रपत्र ही नहीं मिले हैं। कस्बे की राधा देवी पत्नी मुरलीधर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मीणा पत्नी रजनीश, सुमन पत्नी राजेश के फार्म अभी तक नहीं मिले हैं। इससे उनका वोट नहीं बन पा रहा है।
बीएलओ सरोज सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद मतदाता बनी महिलाओं के मायके का पूरा विवरण न मिल पाने से गणना प्रपत्र भरने में दिक्कत आ रही है।(संवाद)