फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   at lohia supply rtpcr lab will be stated

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लोहिया में खुलेगी लैब

Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
at lohia supply rtpcr lab will be stated
फर्रुखाबाद। कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लोहिया अस्पताल में प्रयोगशाला (लैब) खोली जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने अस्पताल में एक कक्ष तय करने के लिए सीएमएस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ला ने 30 जिलों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 लैब की स्वीकृति दी है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को पत्र जारी कर जनपदों की सूची भी भेजी है। इसमें फर्रुखाबाद भी शामिल है। लैब की स्थापना का काम अभियंत्रण इकाई को सौंपा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि लैब खोलने के लिए उन्होंने सीएमएस को अस्पताल में एक कक्ष का चयन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लैब के लिए उपकरण शासन से ही भेजे जाएंगे। लैब तैयार होने पर आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट मिलने में समय कम लगेगा। मरीज को समय से इलाज देकर कोरोना का खतरा भी टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed