{"_id":"6107e4998ebc3e83f9747598","slug":"at-lohia-hospital-dialysis-unit-will-start-soon-farrukhabad-news-knp643786513","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया में जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया में जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस यूनिट काम करना शुरू कर देगी। मशीनों की खेप पहुंच चुकी हैै। कंपनी के केयरटेकर ने भी उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब मशीनों की फिटिंग और इंस्टालेशन के लिए इंजीनियर का इंतजार है।
लोहिया पुरुष अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी। डायलिसिस का काम दिल्ली की डीसीडीसी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिडेट को दिया गया है। मोर्चरी के सामने पांच कमरों के भवन को यूनिट लगाने के लिए तैयार किया गया है। सेवा प्रदाता कंपनी ने मशीनें भवन में पहुंचा दी हैं। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि दिल्ली की यह कंपनी पीपीपी मॉडल से सरकार के साथ काम करती है। यहां एक केयरटेकर भी आ गया है। कंपनी इंजीनियर को भेजकर मशीनें फिट करवा देगी। तो जरूरतमंदों को डायलिसिस सेवा मिलना शुरू हो जाएगी।
यूनिट भवन पर 24 घंटे पानी मुहैया कराने के लिए नए पानी के टैंक रखवा दिए गए हैं। कंपनी के नक्शे के हिसाब से पानी पाइप लाइन की फिटिंग भी कर दी गई है।