फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   at a cost of 65L kishan wellfare center will be constructed

राजेपुर में 65 लाख से बनेगा बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र

Thu, 24 Jun 2021 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
at a cost of 65L kishan wellfare center will be constructed
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां 65 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। यहां कृषि वैैज्ञानिक किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए उन्नतशील खेती करने का प्रशिक्षण देंगे। इससे उन्हें तरक्की की राह आसान होगी।
विज्ञापन

इस केंद्र के खुलने के बाद जिले में दो किसान कल्याण केंद्र हो जाएंगे। कृषि उपनिदेशक कार्यालय के निकट लकूला में निर्माण पूरा हो चुका है। राजेपुर में बनने वाले किसान कल्याण केंद्र का निर्माण 28 गुणा 26 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा। इसके लिए 65 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है। निर्माण के लिए आवास विकास परिषद कार्यदायी संस्था चयनित की गई है। इस भवन में 50 किसानों के लिए एक मीटिंग हॉल बनेगा। इसके साथ ही एक बीज भंडारण कक्ष और एक आफिस बनेगा। इसके अलावा शौचालय आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। मार्च 2022 तक भवन का निर्माण पूरा करने के लिए अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद कानपुर के सहायक अभियंता एमए खान ने बताया कि निर्माण के लिए भूमि का क्षेत्र 28 गुणा 26 वर्ग मीटर रखा गया है। इसमें भवन का निर्माण 22 गुणा 26 वर्गमीटर क्षेत्रफल होगा। उन्होंने बताया कि भवन का नक्शा पास होने के लिए भेज दिया गया है। 10 से 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के प्रयासों से बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एसडीएम अमृतपुर को पत्र लिखा है। राजेपुर में कृषि विभाग की भूमि पहले से है। उसका एसडीएम चिह्नांकन कराएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed