{"_id":"af78e0e31d9703b8f68f3353f71a7509","slug":"at-50-including-17-nominated-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 नामजद समेत 50 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 नामजद समेत 50 पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। अलियापुर मतदान केंद्र पर हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में चौकी इंचार्ज ने डेढ़ दर्जन नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही हिरासत में लिए गए चारों हमलावरों का जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम सभा अलियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर शनिवार शाम करीब 4.20 बजे एक बुजुर्ग का वोट पीठासीन अधिकारी ने मतपेटिका में डलवा दिया था। इस बात को लेकर मतदान केंद्र के बाहर खड़े प्रधान पद के प्रत्याशी गुलाब सिंह के विरोध करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। सिपाही तौफीक हुसैन घायल हो गए थे। वहीं, चौकी इंचार्ज फैजबाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
रविवार को फैजबाग चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने जितेंद्र, दशरथ, ज्ञानबहादुर, गुलाब सिंह, उदयवीर सिंह, अतुल कुमार, मनोज कुमार, रामरतन, राजवीर, खेतल सिंह, रामचंद्र, जय सिंह, सुग्रीव, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, आकाश कुमार और रचना देवी निवासी अलिायपुर व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हिरासत में लिए गए जितेंद्र, दशरथ, खेतल और ताराचंद्र का चालान कर जेल भेज दिया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि अन्य हमलावरों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन