फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assets worth Rs 16.36 crore of SP leader brothers accused of being gangsters confiscated

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता भाइयों की 16.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 25 Jul 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 16.36 crore of SP leader brothers accused of being gangsters confiscated
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी सपा नेता भाइयों की 16.36 करोड़ की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क की है। इसमें 28 अचल संपत्तियां 16.19 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। वहीं सपा नेता और उनके परिजनों के 44 बैंक खातों में मौजूद 16.60 लाख रुपये भी सीज किए गए हैं। कुर्क संपत्ति पर बोर्ड लगाकर तहसीलदार सदर को प्रशासक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू, भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि यह लोग लोगों को बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं है। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन ही पुलिस ने देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस की कई टीमों ने भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सपा नेताओं की 45 संपत्तियों को चिन्हित किया गया। चिन्हित की गईं संपत्तियां करोड़ों रुपये की बताई जा रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। बुधवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, विवेचक अमित गंगवार, कादरीगेट एसओ अवध नारायण पांडेय पुलिस लाइन से आए फोर्स के साथ बरेली-इटावा हाईवे के पास स्थित मसेनी पहुंचे। वहां डुगडुगी पिटवाकर पुलिस ने सपा नेता भाइयों की संपत्ति कुर्क करने की जानकारी दी।
इसके बाद वहां संपत्ति कुर्क के दो बोर्ड लगा दिए गए। पुलिस ने इसके बाद लाेको दरगाह के पास सपा नेता भाइयों के दोनों निर्माणाधीन मकानों को कुर्क कर लिया। पुलिस इसके बाद गांव पपियापुर पहुंची। वहां सपा नेता भाइयों की संपत्ति कुर्क की।प्रशासन ने सपा नेताओं की 16.36 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई 28 अचल संपत्तियां जिनकी कीमत 16.19 करोड़ से ज्यादा है। यह सभी जग्गू की पत्नी के नाम पर हैं। वहीं, सपा नेताओं और उनके परिजनों के 44 बैंक खाते सीज किए गए हैं, जिसमें 16.60 लाख रुपये हैं।

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की कुर्क जमीन पर चल रहा था काम
सपा नेता जग्गू यादव व चन्नू यादव की कीमती जमीन के पास ही जनपद एटा थाना अलीगंज निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेपुर डॉ. सुबोध यादव की जमीन है। उनके पिता सहित परिजनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनकी संपत्ति कुर्क की गई थी। लेकिन वहां पर कुर्क होने का बोर्ड नहीं लगा था। कुर्क संपत्ति पर निर्माण व ईंट-पत्थर तोड़ने का काम चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता जग्गू यादव ने रिश्तेदार सुबोध को यह जमीन बेची थी। कादरीगेट एसओ अवध नारायण पांडेय ने मौके पर मौजूद लोगों से इस संबंध में जानकारी की। उन्होंने बताया कि कुर्क जमीन पर काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed