फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   asprofesser ko nahi mila bed

असिस्टेंट प्रोफेसर को नहीं मिला बेड, घर में क्वारंटीन

Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
asprofesser ko nahi mila bed
राजेपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव होने पर दिल्ली से जिले में आए। उन्हें न तो सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया और न ही निजी अस्पताल में। थक हार कर मकान के एक कमरे में ही परिजनों ने क्वारंटीन कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी युवक की छह माह पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी। उन्होंने गणित से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। प्रोफेसर को छह दिन पहले बुखार आया। उन्होंने कोरोना की जांच करवाई, तो शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्होंने गांव में रह रहे भाई को फोन पर सूचना दी। भाई एंबुलेंस से उन्हें लेकर आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, वहां भी भर्ती नहीं किया गया। परेशान होकर वह अपने भाई को घर ले आए और घर के एक कमरे में ही क्वारंटीन कर दिया है। फिलहाल उनका देशी इलाज किया जा रहा है। हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा हैै। परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed