फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ashish and Saloni won gold in marathon running

मैराथन दौड़ में आशीष व सलोनी ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 19 Feb 2021 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Ashish and Saloni won gold in marathon running
फतेहगढ़ स्थित आर्मी स्कूल की मैराथन दौड़ में शामिल छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
मैराथन दौड़ में आशीष व सलोनी को स्वर्ण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जीत के 50 साल पूर्ण होने के मौके पर आर्मी पब्लिक स्कूल में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर मैराथन दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। भारतीय सेना के शौर्य एवं अदम्य साहस की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। मैराथन दौड़ बालक वर्ग में आशीष कुमार व बालिका वर्ग में सलोनी यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
1971 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी। इस विजय के 50 साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया गया। दस किलोमीटर की मैराथन दौड़ में 29 छात्र और 16 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल संदीप पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह दौड़ गुरुद्वारा, चांदमारी, राजपूत मंदिर होते हुए विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें बालक वर्ग में आशीष कुमार ने स्वर्ण पदक, अभय सिंह ने रजत और अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में सलोनी यादव ने स्वर्ण पदक, प्रतिभा ने रजत और शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में कला, निबंध की प्रतियोगिता भी कराई गई। करियप्पा कांप्लेक्स में एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें भारतीय सेना के शौर्य एवं अदम्य साहस से संबंधित फोटो लगाई गईं। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, महेश चंद्र उपाध्याय, रितेश सक्सेना, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राजेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed