{"_id":"5f71e12f8ebc3e9bac5eefce","slug":"ashes-from-fire-in-a-hut-father-and-daughter-scorched-farrukhabad-news-knp5852386188","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग से सामान स्वाहा, पिता-बेटी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग से सामान स्वाहा, पिता-बेटी झुलसे
विज्ञापन
आग से झुलसी बच्ची।
- फोटो : FARRUKHABAD
झोपड़ी में आग से सामान राख, पिता-बेटी झुलसे
फर्रुखाबाद। चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। उसमें सो रहा युवक और उसकी बेटी भी झुलस गई। दो जानवरों की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। अनाज, नगदी समेत अन्य सामान भी जल गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी सिरमौरा निवासी मांदाता यादव (30) पुत्र बाबूराम सिंह दोपहर में घर के पास पड़ी झोपड़ी में सो रहा थी। उसके साथ आठ साल की बेटी अंजली भी लेटी थी। अचानक पास मेें ही बने चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही मिनट में आग ने झोपड़ी को घेर लिया। चीख-पुकार पर जागे मांदाता ने निकलने की कोशिश की, मगर फंस गया।
बमुश्किल लपटों के बीच से पुत्री को लेकर बाहर निकला। घटना में दोनों झुलस गए। गांव के लोगों ने एक घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया। आग से एक गाय और एक भैंसा भी झुलस गया है। पिता और पुत्री को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मांदाता के भाई मुखराम ने बताया कि घर में रखे पांच क्विंटल गेहूं, सर्दी-गर्मी के कपड़े, कुर्सी, दो एंड्रायड फोन और चार हजार की नगदी जल गई। सूचना पर लेखपाल और पुलिस भी पहुंची। दमकल के पहुंचने से पहले आग को बुझा लिया गया था।