फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ashadhi Purnima Ganga bath today, route diverted

Farrukhabad News: आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान आज, रूट किया गया डायवर्ट

Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ashadhi Purnima Ganga bath today, route diverted
फर्रुखाबाद। आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार सायं 6 बजे से गुरुवार सायं 6 बजे तक रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के तहत कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर जाने वाले ट्रक, टैंकर और डीसीएम को बेवर की तरफ भेजा जाएगा। मैनपुरी की ओर से बेवर आने वाले लोडर वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा से आने वाले वाहनों को ब्राहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोकने की व्यवस्था की गई है। शाहजहांपुर और बरेली से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जयरामपुर चौराहे से ढाईघाट और शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को जयरामपुर-शाहजहांपुर सीमा पर ही रोका जाएगा। हरदोई से फर्रुखाबाद की ओर आने वाले वाहन रूपापुर और सवायजपुर में रोके जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed