{"_id":"68e02097e244b3fa92005530","slug":"as-soon-as-the-effigy-of-ravana-was-burnt-jai-shri-ram-echoed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130872-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रावण का पुतला जलते ही गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रावण का पुतला जलते ही गूंजा जय श्रीराम
Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37, दशहरा को लेकर परेड ग्राउंड में मौजूद भीड़।संवाद
फर्रुखाबाद। श्रीरामलीला परिषद की ओर से रामलीला मैदान फतेहगढ़ में शुक्रवार को दशहरा धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम के स्वरूप ने जैसे ही रावण के पुतले का वध किया तो चारों ओर जय श्रीराम का उद्घोष गूंजने लगा।
रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों व लंका दहन की सतरंगी आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार सायं करीब साढ़े छह बजे राम व रावण की सेनाएं परेड ग्राउंड पहुंच गईं। दोनों सेनाओं के बीच भीषण युद्ध हुआ। सबसे पहले कुंभकरण, उसके बाद मेघनाद का वध हुआ। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो वह हे राम कहते हुए रथ पर गिर पड़ा। रावण का वध होते ही भीड़ ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद सोने की लंका जलाई गई।
इससे पहले राजपूत रेजीमेंट के कमांडडेंट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, सिखलाई रेजीमेंट के कमांडडेंट ब्रिगेडियर मनीष जैन, जिला जज नीरज कुमार, सीजेएम घनश्याम शुक्ल के अलावा अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री पंकज अग्रवाल, मनोज भगौलीवाल, अंजुम दुबे, अवनींद्र सक्सेना, चमन टंडन, विश्वास जीत सारस्वत व नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
दशहरा मेला देखने उमड़ी भीड़
शमसाबाद। कस्बे में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नैगवां रोड लंका के मैदान में देर सायं राम और रावण की सेना का युद्ध काफी देर तक चला। इसके बाद रावण का वध हुआ। सतरंगी आतिशबाजी अलग ही छठा बिखेर रही थी।
इसके बाद प्रभु श्रीराम के स्वरूपों का पूजन किया गया। मेले में बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अवधेश पांडेय, संजय गंगवार, पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, पीयूष त्रिपाठी, डॉ. हेमचंद्र राजपूत, आयुष गुप्ता और शाहिद आदि मौजूद रहे। (संवाद)