फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   As soon as Karan's body reached home, every eye became moist

Farrukhabad News: करन का शव घर पहुंचते ही हर आंख हुई नम

Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
As soon as Karan's body reached home, every eye became moist
फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल आरती।
मोहम्मदाबाद। बहन को ससुराल छोड़ने गए करन मिश्रा (25) का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम को गांव करथिया स्थित घर पहुंचा। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। शाम करीब साढ़े छह बजे जैसे ही शव करथिया गांव पहुंचा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन


गांव करथिया निवासी करन मिश्रा अपनी बहन पूजा को बाइक से सात अप्रैल को कुसमरा के ताल मोहल्ला छोड़ने गया था। वहां प्रेम प्रसंग के चलते पूजा के प्रेमी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन ने शव की तलाश शुरू की, जो करीब पांच घंटे बाद बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मां सरला मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां सरला मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते-रोते कहती कि उसका घर उजड़ गया। उसे क्या पता था कि उसकी कोख से पैदा हुई लड़की ही पुत्र के कत्ल का कारण बनेगी।
विज्ञापन

वहीं बड़ी बहन सोनी ने बताया कि उसका विवाह जनपद हरदोई के गांव सिमरिया में हुआ था। पति की मौत के बाद वह राजस्थान में नौकरी करने लगी। दिवाली से पूर्व पूजा उसके पास आई थी। वापस आने के दौरान बेवर में युवक ने टेंपो चालक को तमंचा दिखाकर पूजा को उतार लिया और अपने साथ ले गया। दो दिन बाद पूजा वापस आई थी। उसकी अपने पति से नहीं बनती थी। बड़ी बहन सोनी ने बताया कि करन अपनी बहन पूजा से बेहद लगाव रखता था। अक्सर उसके लिए खाना-पीना लेकर ससुराल जाता था। गांव में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था करन
करन मिश्रा भाई मोहित उर्फ मोनू से छोटा था। चार बहनों में बड़ी सोनी, मोनी, हत्यारोपी पूजा और छोटी सोनम है। परिजन ने बताया कि गांव में लगने वाले पौराणिक मेला देखने के लिए चार अप्रैल को पूजा अपने बच्चों के साथ आई थी। पूजा के बड़ा पुत्र सनी (बारह), रितिक(दस) और इकांश (पांच) हैं। पूजा रितिक को ससुराल में ही छोड़कर आई थी। छोटे पुत्र इकांश की तबीयत खराब होने की सूचना पर पूजा सात अप्रैल को सुबह गांव आई। भाई करन मिश्रा पूजा को छोड़ने के लिए बाइक से मोहम्मदाबाद गया था। बस न मिलने के कारण पूजा के कहने पर ही बाइक से छोड़ने के लिए कुसमरा गया था। जहां पर उसकी घटना हो गई।

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल आरती।

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल आरती।

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो

फोटो-30 करन मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल आरती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed