{"_id":"64dd0b49717fe5ef8b0dff47","slug":"arto-seized-daggamar-sleeper-bus-fined-96-thousand-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1878-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डग्गामार स्लीपर बस को एआरटीओ ने किया सीज, 96 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डग्गामार स्लीपर बस को एआरटीओ ने किया सीज, 96 हजार जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन ने रोडवेज बस अड्डे के पास डग्गामार स्लीपर बस को सीज कर दिया। पंजीयन में दर्ज सीटों से ज्यादा सीट होने पर 96 हजार जुर्माना लगाया। बस में तंबाकू व पान मसाला लदा होने की सूचना पर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर मौके पर सामान की जांच करने पहुंचे।
बुधवार की सुबह एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी रजनेश कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि बसअड्डे के पास से डग्गमार स्लीपर बस खड़ी है। जानकारी पर एआरटीओ मौके पर पहुंचे और बस को रोक लिया। बस के रजिस्ट्रेशन में 41 सीटें दर्ज पाई गई जबकि बस में 45 सीट लगी हुई थी।
बस में पचास सवारियां पाई गई। सवारियों को रोडवेज बस से संडीला भेजा गया। बस को सीज कर 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बस में चेकिंग करने पर पान मसाला व तंबाकू के बोरे लदे मिले। इसकी सूचना जीएसटी विभाग को दी गई। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अतुल उमराव मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जुर्माना की रकम तय की जाएगी।