{"_id":"6aa6f72483ccf5d55d0ffc3b","slug":"artists-from-hapur-have-handled-the-decorations-tableaux-will-be-taken-out-over-ten-days-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-148436-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हापुड़ के कलाकारों ने की साज-सज्जा, दस दिन निकलेंगी झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हापुड़ के कलाकारों ने की साज-सज्जा, दस दिन निकलेंगी झांकियां
विज्ञापन
कमालगंज। गणेश महोत्सव में हापुड़ से आए कलाकार स्टेज (मंच) की सजावट कर रहे हैं। दस दिन तक अनुपम झांकियों की प्रस्तुति भी हापुड़ के कलाकार करेंगे। इस बार कमालगंज के गणपति बप्पा महाराज को फर्रुखाबाद की शान के रूप में स्थापित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसी रूप में गुणगान हो रहा है।
सोमवार से शुरू होने वाले कमालगंज के 17वें गणेश महोत्सव स्थल को देर रात तक सजाया गया। प्रेमपुष्प गेस्टहाउस के बाहर इस बार 150 फीट चौड़ा व 250 फीट लंबा पंडाल सजाया गया है। पिछले साल से इस बार 100 फीट लंबाई बढ़ाई गई है। हापुड़ के कलाकार मंच सज्जा व कायमगंज के कारीगर पंडाल सजाने में लगे रहे। मठ रूपी भव्य पंडाल में आकर्षक कला की छाप छोड़ी गई है। कुल 16 मठों को महरून व पीत वस्त्र से सजाया गया।
हापुड़ के कलाकार महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व सीता स्वयंवर झांकी प्रस्तुत करेंगे। विसर्जन यात्रा से एक दिन पहले राधा जन्मोत्सव व फूलों की होली की झांकी होगी। बीच के दिनों में भी हर रोज रात सांस्कृतिक झांकियां निकलेंगी। 22 को बुढ़वा मंगल पर दोपहर संगीतमय सुंदरकांड होगा। नैरोबी (केन्या) के अनिवासी भारतीय डॉ. जैनीश पाठक के सहयोग से इस बार भी गणेश मूर्ति आई है। उनके भाई महेंद्र पाठक ने बताया कि नैरोबी में भी लोग कमालगंज के गणेश महोत्सव से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
एएसपी व सीओ ने जायजा लिया, रातभर रहेगा पहरा
-अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ अमृतपुर राजेश कुमार द्विवेदी ने दोपहर को महोत्सव स्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश द्वार, निकास द्वार, बैरिकेडिंग व्यवस्था, बाहर खड़े होने की जगह देखी। श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से रात को दो पुलिसकर्मियों को तैनात किए जाने की मांग की गई। अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने रात को पुलिस तैनाती का आश्वासन दिया है। इस दौरान थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह, गोपाल विश्नोई, ध्रुवकुमार मिश्रा, नन्हीं पंडित, संतोष गुप्ता, सौरभ चौरसिया सहित कई पदाधिकारी रहे। अध्यक्ष ने बताया कि इस बार फतेहगढ़ के सभी दुकानदार निमंत्रित किए जाएंगे। वहीं, नगर क्षेत्र धर्म ध्वजाओं व बिजली की सतरंगी झालरों से जगमग हो रहा है। (संवाद)