फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arogya Mela without doctor, patients are unable to recover

बिना डॉक्टर आरोग्य मेला, ठीक नहीं हो पा रहे मरीज

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela without doctor, patients are unable to recover
भोलेपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/कंपिल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में लगे आरोग्य मेलों में कई जगह डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। फार्मासिस्टों ने ही मरीज देखकर दवाई दी। डॉक्टर न होने से मरीजों को उचित परामर्श और इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शहर के चार और ग्रामीण क्षेत्र के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। फतेहगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर में दो डॉक्टरों डॉ. नमिता निगम और डॉ. स्मिता शाक्य की ड्यूटी थी। दोनों डॉक्टरों के न पहुंचने पर फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार ने ही मरीजों को देखकर दवा दी। दोपहर 1:30 बजे अस्पताल में एक भी मरीज न होने से सन्नाटा पसरा था। बताया गया कि ओपीडी में कुल पांच मरीज आए थे।
विज्ञापन

इनमें दो मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के थे, जबकि दो मरीज जोड़ों में दर्द से परेशान थे। एक को आंख में दिक्कत थी। सभी को दवाई दी गई। एलटी विनय कुमार ने पांच लोगों की कोरोना जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। नवाबगंज के पीएचसी अचरिया बाकरपुर में 38 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी, खुजली, मधुमेह के थे। डॉ. श्याम किशोर ने परीक्षण के बाद दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के पीएचसी बिल्सड़ी में हुआ आरोग्य मेला फार्मासिस्ट के भरोसे रहा। डॉक्टरों के न आने से टीकाकरण तक ही स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं। दोपहर दो बजे फार्मासिस्ट राजीव कुमार, स्टाफ नर्स विभा सिंह व एएनएम प्रियंका मिलीं। एक मेज पर टीका लगाने के लिए सिरिंज रखी थीं। छह से अधिक मरीज डॉक्टर के इंतजार में खड़े थे। फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने बताया कि सीएचसी कायमगंज के डॉ. विपिन कुमार की ड्यूटी है।

इमरजेंसी ड्यूटी लग जाने से वह नहीं पहुंचे। भतीजी अंजली की चोट का उपचार कराने आईं कमलेश व दर्द की दवा लेने आईं भगवानश्री ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आते ही नहीं हैं। सही उपचार न मिलने से सामान्य बीमारी भी ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। बाद में फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed