{"_id":"5c549385bdec227370400635","slug":"army-recruitment-race-passes-then-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में लगाई दौड़, पास हुए तो मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में लगाई दौड़, पास हुए तो मेडिकल
Sat, 02 Feb 2019 12:14 AM IST
gaurav gaurav
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी से पूछताछ करते सेना के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित छावनी क्षेत्र में शुक्रवार को सेना भर्ती में तीन राज्यों के 960 युवकों ने दौड़ लगाई। इसमें 96 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास कर ली। दौड़ में बाजी मारने वाले युवकों के मेडिकल जांच की गई।
114 प्रादेशिक सेना जाट रेजीमेंट की भर्ती में उत्तराखंड, ओडिसा व मध्यप्रदेश के 960 युवकों ने दौड़ में जज्बा दिखाया। इसमें 96 युवक दौड़ में बाजी मारकर पास हो गए। कमान अधिकारी कर्नल टीजे अजित कुमार-सेना मेडल, ले.कर्नल दीपक राना, सूबेदार मेजर कैलाश चंद्र के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया चली।
अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख देखने के साथ उनकी शारीरिक नाप-जोख की गई। हवलदार क्लर्क शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दौड़ में 96 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनकी मेडिकल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को सिपाही की भर्ती में उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बुलंदशहर, बरेली, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर व बदायूं के अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेंगे। सात फरवरी तक सेना भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान नायक लिपिक रंधीर सिंह, उपेंद्र सिंह, नवनीत कुमार व नायब तसब्बर आदि मौजूद रहे।