{"_id":"f4911c1ed9428967c3a951744607cf68","slug":"army-recruitment-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में 3169 अभ्यर्थियों में 649 ही पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में 3169 अभ्यर्थियों में 649 ही पास
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। छावनी क्षेत्र के करियप्पा मैदान में सेना भर्ती बोर्ड बरेली की भर्ती के चौथे दिन शनिवार को तीन जिलों के 3169 युवकों ने भाग लिया। शारीरिक परीक्षण के बाद 649 युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए फिट घोषित किया गया। उधर, सुबह भगदड़ में बेरीकेडिंग व पास के स्कूल की बाउंड्रीवाल टूट गई।
करियप्पा मैदान में शनिवार को सेना भर्ती में हरदोई, बलरामपुर और श्रावस्ती के युवकों को बुलाया गया था। सुबह ठंड के बाद भी सेना में भर्ती के लिए बड़ी तादाद में युवक टोकन स्थल पर एकत्र हुए। युवकों को कतार में लगाने के लिए जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। युवकों की भगदड़ में बैरियर के सामने लगाई गई बेरीकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई। पास ही स्थित ब्लू बेल स्कूल की बाउंड्री वाल का एक हिस्सा भी ढह गया।
युवकों को शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आन लाइन स्क्रीनिंग के लिए सिखलाई बैरियर के अंदर प्रवेश करवाया गया। भर्ती में शामिल होने आए युवकों ने दौड़ स्पर्धा में दमखम दिखाया। दौड़ के लिए युवकों को 200 के ग्रुप में दौड़ाया गया। दौड़ के दौरान कुछ युवक गिरकर चुटहिल भी हुए। यह फिर संभल कर दोबारा दौड़ में शामिल हो गए। मालूम हो कि शनिवार को सेना में भर्ती के लिए 3169 युवकों ने आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया, इसमें 649 अभ्यर्थी पास हुए और 2520 अभ्यर्थी फेल हुए।