फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Approval has been granted for the construction of roads and small bridges damaged by the floods.

Farrukhabad News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों व लघु सेतुओं के निर्माण को मिली मंजूरी

Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Approval has been granted for the construction of roads and small bridges damaged by the floods.
फोटो-46 बाढ़ के कारण कटी अटैना-कंपिल रोड। संवाद
फर्रुखाबाद। राजेपुर और कंपिल क्षेत्र में बाढ़ के कारण कटी सड़कों और क्षतिग्रस्त लघु सेतुओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इस मार्ग से बदायूं और कासगंज की ओर बड़ी संख्या में लोगों का रोजाना आवागमन होता है, लेकिन बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-चंदौसी-बदायूं से फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित नासा नाले पर 29.40 मीटर लंबे लघु सेतु की मरम्मत कराई जाएगी। इसी मार्ग पर 39.20 मीटर लंबे एक अन्य लघु सेतु की मरम्मत का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है। इसके अलावा दैवीय आपदा के तहत बाढ़ के कारण कंपिल-नूरपुर गढ़िया मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी। अटैना घाट से कंपिल-कायमगंज मार्ग पर तीन स्थानों पर बाढ़ से कटी सड़क पर लघु सेतुओं की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए कुल 1.90 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अशोक कुमार ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त छह सड़कों की मरम्मत के लिए शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed