फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Applications for State Teacher Award will start from today

Farrukhabad News: आज से शुरू होंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन

Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Applications for State Teacher Award will start from today
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात शिक्षक एक जनवरी से 15 फरवरी तक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बीएसए को निर्देश दिए कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व एडेड विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के आवेदन करवाएं। राज्य अध्यापक पुरस्कार की गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत वे ही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 15 साल की सेवा पूर्ण की हो। सेवानिवृत्त होने में पांच साल बचे हों। वे शिक्षक आवेदन नहीं करेंगे, जिनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई जांच चल रही है।
प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या 150 से कम, उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 105 से कम व कंपोजिट विद्यालयों में छात्र संख्या 255 से कम वाले शिक्षकों को भी आवेदन से दूर रखा है। इनके आवेदनों को प्रमाण पत्र समेत 16 फरवरी से 31 मार्च तक राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय चयन समिति एक से 30 अप्रैल तक भेजे गए तीन श्रेष्ठ आवेदनों को देखेगी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने के विशेष सचिव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि जनपद में 1576 परिषदीय व 55 एडेड विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 5500 से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed