फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   apharan

सरेशाम बाइक सवारों ने बच्ची का किया अपहरण,

Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
apharan
कमालगंज। क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा में गुरुवार सरेशाम बाइक सवार तीन युवकों ने बच्ची का गांव से अपहरण कर लिया। जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने वायरलेस से सूचना प्रसारित कर घेराबंदी कराई। इससे भयभीत बदमाश बच्ची को आठ किमी दूर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। ग्रामीण ने बच्ची मिलने की जानकारी जहानगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी इकबाल लखनऊ में बेकरी पर काम करते हैं। उनकी चार साल की बेटी तरन्नुम शाम करीब 6 बजे अपने भाई फैजल (8) के साथ गांव में मदीना मस्जिद के पास गई। वहां पड़ोस में मुन्ना के घर शादी समारोह होने से तरन्नुम के चाचा चांदबाबू बिजली फिटिंग का काम कर रहे थे। दोनों भाई-बहन वहां पहुंचे और करीब एक घंटा रुकने के बाद वापस घर जाने के लिए निकले। रास्ते में गांव के इजराइल के घर जरदोजी का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच करीब सवा सात बजे मिठाई की दुकान के पास सफेद रंग की बाइक से तीन युवक उतरे। इनमें एक युवक नकाबपोश था।
विज्ञापन

युवकों ने दोनों बच्चों को लड्डू खाने को दिए। तरन्नुम ने लड्डू ले लिया, जबकि फैजल ने मना कर दिया। बाइक सवारों ने फैजल से अपने पिता को बुलाकर लाने को कहा। फैजल घर जाने को जैसे ही मुड़ा, बाइक सवार युवक तरन्नुम को उठाकर फरार हो गए। यह देख फैजल व वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने 112 व थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी के लिए वायरलेस से सूचना प्रसारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जहानगंज थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। बदमाश गांव गुधनामई के पास बच्ची को छोड़कर भाग गए। बच्ची गांव के गिरीश वर्मा को अकेली सड़क किनारे रोते मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गुधनामई तिराहे पर चेकिंग कर रही थानाध्यक्ष पूनम जादौन को बच्ची ले जाकर गिरीश ने सौंप दी। उन्होंने मामले की जानकारी कमालगंज थानाध्यक्ष को दी। इस पर थानाध्यक्ष बच्ची को लेने पहुंचे। कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी से भयभीत होकर अपहर्ता बच्ची को छोड़कर भाग गए। करीब 8 किलोमीटर दूर गांव गुधनामई के पास से बच्ची तरन्नुम को बरामद कर लिया गया है। बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed