फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   apaharan falloup

अपहरण कर्ताओं का नहीं लगा सुराग, ननिहाल के गांव में भी पुलिस की नजर

Sat, 08 Feb 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
apaharan falloup
कमालगंज। राजेपुर सरायमेदा गांव में गुरुवार को 4 साल की बालिका तरन्नुम के सरेशाम हुए अपहरण में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस की बालिका की ननिहाल पतौंजा पर भी नजर है। लेकिन अभी तक मामला नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा में गुरुवार शाम पंचायत घर के पास रहने वाले इकबाल की 4 साल की बेटी तरन्नुम का गांव के पश्चिमी ओर स्थित मदीना मस्जिद की पास से बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया था। सूचना पर सक्रिय हुई कमालगंज व जहानगंज थाना पुलिस के दबाव से लगभग 8 किलोमीटर दूर गुधनामई गांव के पास अपहरणकर्ता बालिका को छोड़कर भाग गए थे। बाद में पुलिस बालिका को लेकर कमालगंज थाने लाई थी और उसे परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

बालिका की ननिहाल पतौंजा गांव में है। पतौंजा जाने वाले रास्ते पर ही गुधनामई गांव पड़ता है। गांव वालों के अनुसार कुछ साल पहले भी इकबाल के बच्चे गुधनामई गांव के पास मिले थे। हालांकि अभी तक मामले की तहरीर थाने में नहीं आई। न ही पुलिस की ओर से मामला दर्ज हुआ है। कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह का कहना है कि शुक्रवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरागरसी की गई। बालिका की ननिहाल पतौंजा से भी सुराग लगाया जा रहा है। इकबाल की एक बेटी भी पतौंजा में ब्याही है। कई स्थानों पर फोन भी किए हैं। लेकिन अभी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed