{"_id":"619d297a048676419a31dd2e","slug":"anupam-s-warrant-made-in-gangster-case-farrukhabad-news-knp665671982","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर मुकदमे में अनुपम का बना वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर मुकदमे में अनुपम का बना वारंट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमीम हत्याकांड और गैंगस्टर के मुकदमे में मंगलवार को अनुपम दुबे की पेशी हुई। हत्याकांड में गवाही नहीं हो पाई लेकिन विशेष अदालत गैंगस्टर कोर्ट ने अनुपम का वारंट बनाया दिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
कन्नौज के समधन निवासी ठेकेदार शमीम की हत्या के मुकदमे की जिला जज की अदालत में सुनवाई चल रही है। इसमें बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के अलावा बालकिशन उर्फ शिशु आरोपी हैं। अनुपम मैनपुरी और बालकिशन जिला जेल में बंद हैं। सोमवार को दोनों को पेशी पर अदालत लाया गया। गवाह न आने से गवाही नहीं हो सकी।
गैंगस्टर के मुकदमे में बी वारंट पर अनुपम व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को कोर्ट में तलब किया गया था। अनुपम की गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई लेकिन अनुराग को जेल से नहीं लाया गया। इस मुकदमे में अनुपम का वारंट बनाया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता सुदेश प्रताप सिंह ने बताया कि शमीम हत्याकांड में गवाही के लिए दो दिसंबर की तारीख लगाई गई है। गैंगस्टर मुकदमे में 22 दिसंबर की तारीख लगी है।