{"_id":"61bcd7720a87cc57ad4c36fa","slug":"anupam-produced-in-shamim-murder-case-farrukhabad-news-knp6701432109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमीम हत्याकांड में अनुपम की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमीम हत्याकांड में अनुपम की हुई पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ठेकेदार शमीम हत्याकांड में बसपा नेता अनुपम दुबे और शिशु को जिला जज के कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इसी मामले में ठेकेदार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर व सीबीसीआईडी के विवेचक के बयान भी होने थे, लेकिन जिला जज के अवकाश पर होने से बयान नहीं हो सके। अब सुनवाई 12 जनवरी को होगी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है। जिला जज की कोर्ट में ठेकेदार शमीम के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और विवेचक सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर को गवाही के लिए तलब किया गया था।
शुक्रवार को अनुपम दुबे को मैनपुरी जिला जेल से पेशी पर लाया गया। फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल सहित बड़ी संख्या में फोर्स कचहरी में तैनात रहा। जिला जज शिव शंकर प्रसाद शुक्रवार को अवकाश पर थे। जिला जेल से मुकदमे में दूसरे आरोपी शिशु को भी पेशी पर लाया गया।
विज्ञापन
कोर्ट में दोनों आरोपियों की उपस्थिति दर्ज कर 12 जनवरी को अगली सुुनवाई की तिथि नियत कर दी गई। अनुपम के वकील सोनू मिश्रा ने बताया कि जिला जज के अवकाश पर होने से अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख नियत की गई है।
शहर कोतवाली के व्यापारी मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रचने में आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे की जमानत अर्जी पर जिला जज की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को अनुपम की पेशी के बाद इस मुकदमे में जमानत पर सुनवाई के लिए 24 दिसंबर की तारीख तय की गई है।