फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey sent to Mainpuri district jail

अनुपम दुबे को मैनपुरी जिला जेल भेजा

Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey sent to Mainpuri district jail
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बंद हत्या आरोपी डॉ. अनुपम दुबे को प्रशासनिक आधार पर जनपद मैनपुरी की जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा में उसको जिला जेल से रवाना किया गया। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर एसपी ने दूसरी जेल भेजने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास और ठेकेदार शमीम की हत्या का आरोपी है। करीब 25 वर्ष पहले हुई इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में अनुपम की कुर्की के आदेश हुए थे। कुर्की की प्रक्रिया के दौरान 14 जुलाई को आरोपी अनुपम ने शमीम हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया था। तभी से वह जिला जेल में बंद था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने प्रशासनिक आधार पर अनुपम को अन्य किसी जेल में स्थानांतरित करने की रिपोर्ट दी थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर अनुपम को दूसरी जेल भेजने की संस्तुति डीएम से की थी। डीएम मानवेंद्र सिंह ने रिपोर्ट शासन में भेजी। सोमवार को शासन से आरोपी अनुपम को मैनपुरी जिला जेल स्थानांतरित करने का आदेश जिला मुख्यालय पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई किश्वर अली ने बताया कि पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम बेग व छह पुलिस कर्मियों को वज्रवाहन से जिला जेल भेजा गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अनुपम को मैनपुरी जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed