फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey's family members met leaders of Brahmin organizations

अनुपम दुबे के परिजनों ने मिले ब्राह्मण संगठनों के नेता

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey's family members met leaders of Brahmin organizations
डॉ. अनुपम दुबे की पत्नी से बात करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को बसपा नेता अनुपम दुबे के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अनुपम और उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमे लगाकर प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि डीएस, एसपी ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो एक सप्ताह बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

महासभा प्रदेश प्रभारी किशन दुबे, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे आदि के साथ राजेंद्र अनुपम के घर पहुंचे थे। इसके पहले इन नेताओं ने मैनपुरी जेल में अनुपम से भी मुलाकात की। इन नेताओं से अनुपम की पत्नी मीनाक्षी दुबे, छोटे भाई की पत्नी अर्चना दुबे ने पुलिस, प्रशासन पर जमानत के लिए पैरवी न करने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घरेलू सामान लेने से भी रोका जा रहा है। किशन दुबे ने कहा कि जिस थाने में मुकदमा दर्ज होगा, उस थाने का घेराव कर काम नहीं करने दिया जाएगा। डीएम-एसपी चाहें तो उनको अभी गिरफ्तार कर सकते हैं। इससे पहले गांव मदनपुर, खिमसेपुर, संकिसा चौराहे पर धनंजय मिश्रा, शिवम मिश्रा, रजत तिवारी, अवनीश दुबे, बबलू दीक्षित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed