फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anti-farmer government, corruption dominate: Ajay Kumar Lallu

किसान विरोधी सरकार, भष्टाचार भी हावी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Anti-farmer government, corruption dominate: Ajay Kumar Lallu
राजेपुर में संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर/मोहम्मदाबाद। संगठन को मजबूत करने के लिए आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को राजेपुर व मोहम्मदाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ न्याय पंचायत स्तरीय बैठक की। जिसमें भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है, भ्रष्टाचार हावी है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के तहत राजेपुर के गांव गांधी स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि प्रदेश के 895 ब्लॉकों तथा 60 हजार गांवों में संगठन को मजबूत कर 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। शक्तिशाली संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली व लखनऊ की सरकारें किसान, मजदूर व बेरोजगारों की विरोधी है। हरियाणा पंजाब के लोग पैदल चलकर दिल्ली आ रहे हैं। मुझे तीन माह में 40 बार गिरफ्तार करके तीन बार जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि 11 दिसंबर तक ब्लॉक स्तरीय कमेटियों का गठन होगा। प्रियंका गांधी भी प्रत्येक जिले का भ्रमण करेंगी। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने संगठन मजबूती का पूरा भरोसा दिया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव नीतम सचान, कौशलेंद्र सिंह यादव, रमेश कठेरिया दिनेश, प्रकाश सिंह, राजेश पाठक, अरविंद अग्निहोत्री, ओमप्रकाश बाथम, अनुपमा चौहान आदि मौजूद रहे।
मोहम्दाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के भारतीय इंटर कॉलेज में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर कमेटी गठित करेगी। प्रदेश में किसान अन्ना मवेशी से परेशान हैं।

बिजली के बिल बढ़े हैं, लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़े। किसानों के आंदोलन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। बैठक में संजू अग्निहोत्री, शुभम तिवारी, इरफान प्रधान, सोनी दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed