फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Annual children made a rock, brilliant honored

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, मेधावी सम्मानित

Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Annual children made a rock, brilliant honored
वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के 52वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति से पंडाल तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार शाम केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि राजपूत रेजीमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल रवींद्र सिंह, रचना सिंह, विद्यार्थी के प्राचार्य आरसी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
विज्ञापन


बच्चों ने भव्य दुर्गा पूजा नृत्य, गुजराती डांडिया नृत्य व पंजाब के भांगड़ा नृत्य को प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति से समूचा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की अलख जगाते हुए हिंदी नाटिका मास्टर रोहित के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया रोबोटिक नृत्य, छात्रा देवसी के एकल नृत्य ने समां बांध दिया।

प्राचार्य आरसी पांडेय ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि कर्नल रवींद्र सिंह ने स्कूल की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कर्नल रवींद्र ने कहा कि अपने सपनों को बच्चों पर लादें नहीं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।


उन्होंने कहा कि बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के साथ ही सभी से प्रेम करना सिखाएं। इन्होंने कहा कि बच्चा कोमल फूल होता है वह जो देखता है वही सीखता है। इस मौके पर उप प्राचार्य जीएस चतुर्वेदी, सुजाता पाल, शहनाज फातिमा, एसडी लाल, राजकुमार, एमके मिश्रा, राममिलन, कविलाश राम, अवनीश, नीलम, संगीता, संजय तिवारी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, बीके सुमन आदि मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed